Prabhat Chingari
उत्तराखंड

पूजा-अर्चना कर विधि विधान के साथ कुबेर जी की मूर्ति नए मंदिर में विराजमान हो जाएगी

*15 जनवरी को पूजा-अर्चना कर विधि विधान के साथ कुबेर जी की मूर्ति नए मंदिर में विराजमान हो जाएगी*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पांडुकेश्वर में नवनिर्मित मंदिर में कुबेर जी मूर्ति मकर संक्रांति को विराजमान हो जाएगी। इसके लिए मंदिर में शुक्रवार से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली।
पांडुकेश्वर कुबेर जी व उद्धवजी के शीतकालीन प्रवास स्थल हैं। यहां पर कुबेर जी का मंदिर जीर्णशीर्ण हो गया था, जिसकी जगह पर ग्रामीणों ने भव्य मंदिर तैयार कर लिया है। मकर संक्रांति पर धार्मिक विधि विधान के साथ कुबेर जी की मूर्ति अपने नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। इसको लेकर शुक्रवार से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। शुक्रवार सुबह महिलाएं पारंपरिक परिधान में कुबेर मंदिर पहुंचीं और कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं अलकनंदा नदी से कलश में जल भरकर मंदिर पहुंचीं। इस जल से मंदिर का शुद्धीकरण किया जाएगा। कुबेर दिवारा समिति के सचिव जसवीर सिंह मेहता ने बताया कि 15 जनवरी को पूजा-अर्चना कर विधि विधान के साथ कुबेर जी की मूर्ति नए मंदिर में विराजमान हो जाएगी।

Related posts

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मरीज़ों को बांटी मुफ्त दवाईयां

cradmin

8वीं वाहिनी आई०टी०बी०पी० गौचर ने मनाया यूनिट स्थापना दिवस

prabhatchingari

फिल्म अभिनेत्री उदिता गोस्वामी की डीजे नाइट से गूंज उठा डीबीएस कैंपस

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में आयोजित हुई देश की बड़ी नराकासो में से एक नराकास हरिद्वार की अर्धवार्षिक बैठक, हिंदी के प्रचार-प्रसार पर गहन चर्चा।

cradmin

बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग दून पुलिस

cradmin

विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य, खेल मंत्री ने दी बधाई

prabhatchingari

Leave a Comment