Prabhat Chingari
उत्तराखंड

लखनऊ से अयोध्या जाने वाली बसों पर तत्काल लगी रोक

देहरादून ,लखनऊ से अयोध्या जाने वाली बसों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. दर्शनार्थियों को लखनऊ से अयोध्या ले जाने वाली बसें अगले आदेश तक रद्द हैं. अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. वहीं ऑनलाइन बुकिंग वाले यात्रियों का पैसा वापस होगा. बसों की यह रोक तभी तक के लिए है जब तक अयोध्या में भीड़ के हालात सामान्य नहीं हो जाते, उसके बाद फिर बस सेवा सामान्य हो जाएगी।

बता दें कि अयोध्या धाम में राम मंदिर में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह है. राम भक्तों की भारी संख्या राम जन्म भूमि के दर्शन के लिए पहुंच रही है और सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी काफी मुश्किलें हो रही हैं. वहीं सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सीएम योगी ने भी नाराजगी जताई है और उन्होंने अयोध्या पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की. इससे पहले सीएम योगी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर का हवाई सर्वेक्षण किया।

Related posts

उत्तराखंड की बेटियां चमकेंगी क्रिकेट मैदान पर — सीएयू ने घोषित की अंडर-19 महिला टीम, नई प्रतिभाओं को मिला मौका

cradmin

माया देवी विश्वविद्यालय में RAABASED-2025 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन

cradmin

गढ़ी कैंट में गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव की धूम, सांस्कृतिक पदयात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

cradmin

बीजेपी महानगर टिहरी लोकसभा कार्यालय में टिहरी लोकसभा की लाभार्थी सम्पर्क अभियान की कार्यशाला आयोजित

prabhatchingari

एचआईवी जागरुकता मैराथन “रेड रन” में 200 से अधिक छात्र-छात्राएं दौड़े

prabhatchingari

मणिपुर में हो रही हिसांत्मक घटनाओं पर सर्वसमाज का कैडल मार्च

prabhatchingari

Leave a Comment