Prabhat Chingari
उत्तराखंड

गणतन्त्र दिवस पर राजपथ पर कुछ इस तरह दिखेगी उत्तराखंड की झांकी.

देहरादून: दिल्ली राजपथ पर 26 जनवरी को उत्तराखंड की झांकी खास दिखाई देगी। इस झांकी में पहाड़ी प्रदेश की विकास यात्रा को प्रदर्शित गया है।

जो तस्वीर मिली है उसके मुताबिक विकसित उत्तराखंड झांकी के आगे वाले हिस्से में कुमाऊनी महिला को पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया है। इसके साथ-साथ राज्य के मोटे अनाज मंडुवा, झंगोरा, रामदाना व कौणी की खेती,राज्य पक्षी मोनाल को प्रदर्शित किया गया है। झांकी के बीच वाले हिस्से में होमस्टे को दर्शाए गया है। इसी योजना के तहत 2023 में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के सरमौली गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया था। इसके अलावा लखपति दीदी योजना से राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। स्वयं सहायता समूह में कार्य करते हुए स्थानीय महिलाएं व सुंदर पहाड़ों में सौर ऊर्जा और मोबाइल टावर को भी प्रदर्शित किया गया है। झांकी के आखरी वाले हिस्से में ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, रोपवे और भारत के प्रथम गांव माणा के लिए रोड़ कनेक्टिविटी को दर्शाया गया है।

मालूम हो की 2023 में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान पाया था। जिसे राज्य सरकार ने पूरे प्रदेशवासियों को दिखाई थी। देखना यह होगा कि 2024 में विकसित उत्तराखंड की झांकी कौनसा स्थान पाती है।

Related posts

बद्री केदार विकास समिति ने गणतंत्र दिवस पर एक नई पहल के साथ दिया अच्छा संदेश

prabhatchingari

10 उच्च शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सलेंस का दर्जाः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

डीएम की अध्यक्षता में हुई जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी की प्रबंधन समिति की बैठक

prabhatchingari

उत्तराखंड में निर्मित फिल्म “ड्यू ऑफ डेविल्स” का पोस्टर लांच हुआ।

prabhatchingari

भारत को आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी है संकल्प पत्र : धामी

prabhatchingari

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, भवन निर्माण का एलान

cradmin

Leave a Comment