Prabhat Chingari
उत्तराखंड

चमोली के सुशांत नेगी ने छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना में प्रथम स्थान हासिल किया

*चमोली में कफातीर गाँव के सुशांत नेगी ने छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना में प्रथम स्थान हासिल किया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा)
मुख्यमंत्री छात्र प्रोत्साहन छात्रवृति योजना नारायणबगड़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कफातीर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैंज खैतोली के कक्षा छह के छात्र सुशांत नेगी ने परीक्षा में चमोली जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विगत दिनों पूर्व परीक्षा परिणाम में कफातीर गांव के सुशांत नेगी ने परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान करने पर पिंडर घाटी का नाम रोशन किया।
सुशांत ने छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और अपने माता पिता को दिया। मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को प्रति माह 600 रुपये छात्रवृत्ति के लिए मुहैया होंगे। 30 अक्तूबर 2023 को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना जूनियर स्तर के लिए पहली बार परीक्षा का आयोजन। परीक्षा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने मुख्यमंत्री छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना (जूनियर वर्ग कक्षा छह) का परीक्षा आयोजित किया गया।
परीक्षा में कक्षा छह के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैज खेतौली के 3 छात्र छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें सुशांत नेगी चमेली जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सती ने बताया कि मुख्यमंत्री छात्र प्रोत्साहन छात्रवृति योजना छात्र छात्राओं के लिए सरकार की पहल की सराहना की। विघालय परिवार ने सुशांत को बधाई दी।

Related posts

तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने इसरो वैज्ञानिक के विशेषज्ञ व्याख्यान के साथ मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

cradmin

साहित्यकारों एवं भाषाविदों को ‘उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान -2024’ से सम्मानित

prabhatchingari

पर्यटन की सभी विधाओं पर तेज गति से हो रहा है काम: महाराज

cradmin

मल्टीकुज़ीन रेस्तरां’टमटारा’ हुआ लॉन्च

prabhatchingari

अमृत 2.0 के तहत 23 नगरों हेतु GIS Based Master Plan को अनुमोदन

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने दिखाई 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी बसों को हरी झंडी

cradmin

Leave a Comment