Prabhat Chingari
उत्तराखंड

विशेषज्ञ समिति ने सीएम धामी को सौंपा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट,जानिए ड्राफ्ट के प्रमुख बिंदु

देहरादून। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू होने की ओर एक और कदम बढ़ गया है। विशेषज्ञ समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट सौंप दिया है। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि) की अध्यक्षता में समिति ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री को यह ड्राफ्ट सौंपा, जिसे शनिवार को कैबिनेट के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद इस ड्राफ्ट को पांच फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में विधेयक के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

जानिए विधेयक के प्रमुख बिंदु

तलाक के लिए सभी धर्मों का एक कानून होगा ।

तलाक के बाद भरण पोषण का नियम एक होगा ।

गोद लेने के लिए सभी धर्मों का एक कानून होगा ।

संपत्ति बटवारे में लड़की का समान हक सभी धर्मों में लागू होगा ।

अन्य धर्म या जाति में विवाह करने पर भी लड़की के अधिकारों का हनन नहीं होगा ।

सभी धर्मों में विवाह की आयु लड़की के लिए 18 वर्ष अनिवार्य होगी ।

लिव इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण जरूरी होगा ।

प्रदेश की जनजातियां इस कानून से बाहर होंगी ।

एक पति पत्नी का नियम सब पर लागू होगा, बहुपत्नी प्रथा होगी समाप्त।

Related posts

ग्राफिक एरा में राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता अल्मोड़ा के पियूष आर्य ने जीता प्रथम पुरस्कार

cradmin

खाकी का सपना हुआ सच, 417 आरक्षियों को नियुक्ति …

cradmin

सूबे में सहकारी बैंकों के टॉप- 20 बकायादारों पर कसेगा शिकंजा

prabhatchingari

पुरस्कार वितरण समारोह के साथ राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर का हुआ समापन

prabhatchingari

यूपीईएस के स्वच्छता अभियान ने गांवों में जगाई जागरूकता

cradmin

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक सम्पन्न…

cradmin

Leave a Comment