Prabhat Chingari
राजनीती

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिये दावेदारों से मांगे आवेदन

दावेदारी करने वाले 12 फरवरी तक देहरादून प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जमा करा सकते हैं अपना आवेदन पत्र

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी से दावेदारी करने वाले कांग्रेसजनों से दिनांक 12 फरवरी, 2024 तक आवेदन मांगे गये हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेसजनों का आह्रवान किया है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी करने वाले कांग्रेसजन अपना आवेदन दिनांक 12 फरवरी, 2024 तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, देहरादून में जमा करा सकते हैं।

विजय सारस्वत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर लोकसभा चुनावों की तैयारी के सम्बन्ध में दिनांक 7 फरवरी, 2024 को नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के जिला, महानगर, ब्लाक एवं नगर कंाग्रेस अध्यक्षों की बैठक प्रातः 11ः00 बजे हल्द्वानी में तथा दिनांक 10 फरवरी, 2024 को गढ़वाल मण्डल के तीनों संसदीय क्षेत्र हरिद्वार, टिहरी एवं गढ़वाल (पौडी) के जिला, महानगर, ब्लाक एवं नगर अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कार्यालय में दोपहर 12ः00 बजे से आहुत की गई है। उन्होंने कहा कि जिला एवं महानगर अध्यक्षों के माध्यम से भी दावेदारी करने वालों के नाम मांगे गये हैं।

Related posts

धामी कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों को हरी झंडी

cradmin

स्वदेशी की नींव पर ही बनेगा विकसित भारत : रेखा आर्या

cradmin

ब्लॉक प्रमुख सीता पवार ने संभाला पदभार, 36 सदस्यों को दिलाई शपथ

cradmin

किसान नेता राकेश टिकैत से मिले पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद, किसानों की बदहाली पर हुई गंभीर चर्चा

cradmin

राज्यपाल ने दिलाई मंत्रियों को शपथ, धामी की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

cradmin

आर्थिक प्रकोष्ठ व सेवानिवृत प्रकोष्ठ के प्रबुद्धजनों के साथ भाजपा का संवाद कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

Leave a Comment