Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयधर्म–संस्कृति

आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना देहरादून से अयोध्या के लिए , पूर्व सीएम ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून:-पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनको रवाना किया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही 1074 लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। जो अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे।

राम मंदिर के दर्शन को लेकर दूनवासियों में खासा उत्साह दिखा। ट्रेन 23 फरवरी की सुबह 2:55 बजे अयोध्या कैंट पहुचेंगी। इसके बाद स्टेशन से बसों के माध्यम से राम जन्मभूमि पहुचेंगे। यहां रामलला के दर्शन के बाद अन्य मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा। अयोध्या दर्शन के बाद 24 फरवरी की रात 12:40 बजे ट्रेन अयोध्या कैंट से दून के लिए रवाना होगी और दोपहर में 2:40 बजे दून पहुचेंगी।
इस मौके पर पूर्व सीएम ने सभी राम भक्तों को बधाई देते हुए कहा की आप वो सौभाग्यशाली लोग हैं जो राम लला को उनके दिव्य, भव्य स्थान पर देखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा की 450 वर्षों तक राजा राम टेंट में रहे पूरे भारत देश ने उस कलंक के टिके को देखा और 1992 में उसे कलंक के टिके को मिटते हुए भी देखा। उन्होंने उन तमाम कार सेवकों को नमन करते हुए उन्हें याद किया जिन्होंने श्री राम मंदिर आंदोलन को बनने को लेकर अपना बलिदान दिया, आज उसका परिणाम हमारे सामने है। पूर्व सीएम ने कहा कि अगर सामाजिक शक्ति और राजनितिक इच्छाशक्ति नहीं होती तो राम मंदिर का निर्माण असंभव था।

Related posts

तुला–मिथुन राशि वालों के लिए भागदौड़ भरा दिन, धनु–कुंभ राशि के जातक संभलकर करें खर्च

cradmin

भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,

cradmin

चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ जी की डोली धाम के लिए प्रस्थान

prabhatchingari

एसटीएफ की बड़ी सफलता : अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

cradmin

अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय का उद्घाटन

prabhatchingari

चार धाम के लिए तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण करवाना जरूरी, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

prabhatchingari

Leave a Comment