Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली केंद्रीय व राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक…….

देहरादून, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में सभी प्रवर्तन एजेंसियों से प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाते हुए प्रवर्तन कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिये कि जिन एजेंसियों को इलेक्शन सीज़र मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS) में दैनिक कार्रवाई की रिपोर्ट अपलोड करने संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई आ रही हो, उन सभी एजेंसियों की पुनः ट्रेनिंग करा दी जाए। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी एजेंसियों को ज़ब्त की जाने वाली अवैध शराब के मूल्यांकन में एकरुपता लाने के भी निर्देश दिये हैं।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के साथ ही आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, नारकोटिक्स ब्यूरो,नागरिक उड्डयन, जीएसटी इंटेलिजेंस यूनिट, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, केंद्रीय सशस्त्र बलों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
*सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग*

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाईकोर्ट की शिफ्टिंग को लेकर दिये गये आदेश पर लगाई रोक

prabhatchingari

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य की शपथ ली,

prabhatchingari

नई मॉस्किटो फाइट टेक्नोलॉजी (MFT*) दस बीमारियों की वजह बनने वाले मच्छरों से करती है मुकाबला

prabhatchingari

उत्तराखंड से अमेरिका तक: मिसेज टेक्सास एलीट यूनिवर्स बनीं पहाड़ की बेटी, अब लेंगी मिसेज यूएसए यूनिवर्स के मंच पर हिस्सा

cradmin

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखण्ड इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

cradmin

सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार …..

prabhatchingari

Leave a Comment