Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयव्यापार

नाबार्ड का तीन दिवसीय तरंग मेले का कल सेआयोजन

देहरादून,नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा लघु कृषक कृषि व्यवसाय संघ (एसएफएसी) और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के सहयोग से 11 से 13 मार्च 2024 तक “तरंग- Celebrating Collectivisation” एक राज्य स्तरीय मेले का आयोजन इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून के सामने मैदान में विशेष रूप से विभिन्न राज्यों के 50 से अधिक किसान उत्पादक संगठन (FPOs)/ कृषीतर उत्पादक संगठन (OFPO)/ स्वयं सहायता समूह (SHGs) के लिए किया जा रहा है।

तरंग मेले के उद्‌द्घाटन समारोह में माननीय कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी के साथ सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। कृषि सचिव श्री. विनोद कुमार सुमन भी समारोह के लिए विशेष अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे।

तरंग मेले का मुख्य उ‌द्देश्य FPOS/SHGs के उच्च गुणवत्ता वाले ताजे और जैविक उत्पादों का प्रदर्शन करना और उन्हें उत्पादों के विपणन और ब्रांड निर्माण को सक्षम करने और DNDC नेटवर्क की मदद से देश भर में उनकी बिक्री को बढ़ाने के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) की सहायता से सीधे उपभोक्ताओं से ऑफलाइन और ऑनलाइन जोडना है। मेला FPOS/SHGs को ONDC पर ऑन बोर्डिग की सुविधा प्रदान करेगा और अपने उत्पादों को व्यापक और दूर तक बेचने में मदद करेगा। यह मेला उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के किसानों, कारीगरों, बुनकरों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों की विविध रेंज की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए मंच भी प्रदान करेगाा

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न विभागों के गणमान्य व्यक्ति, बैंक, विभिन्न गैर सरकारी संगठन और देश के विभिन्न हिस्सों के किसान भी शामिल होंगे।

Related posts

भाकियू एकता शक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सौंपा गया कन्याओं को प्रशिक्षण पत्र

prabhatchingari

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

prabhatchingari

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने भारत के आर्थिक विकास पर दांव लगाते हुए मोमेंटम ग्रोथ फंड को लॉन्च किया

prabhatchingari

बीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपाल

cradmin

पीएनबी ने 1.25 करोड़ रूपये की दुर्घटना बीमा योजना के लिए एससीसीएल से किया करार

cradmin

ज्वैलर्स जागरूकता कार्यक्रम में 120 से अधिक सर्राफा व्यापारियों ने लिया भाग

cradmin

Leave a Comment