Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयव्यापार

मुख्यमंत्री ने दिल्ली से पिथौरागढ़ एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया औपचारिक शुभारम्भ……

विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी: मुख्यमंत्री।*

*सीमांत जनपद एवं देश की राजधानी की कनेक्टविटी सीधे तौर पर जुड़ी: मुख्यमंत्री।*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय, देहरादून में दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का औपचारिक शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज औपचारिक रूप से विमान सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। साथ ही सीमांत जनपदों एवं देश की राजधानी की कनेक्टविटी सीधे तौर पर जुड़ जायेगी। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने में 12 से 15 घंटे लगते हैं। इस सेवा के शुरु होने से यात्रियों को सुविधा होगी एवं समय की बचत होगी। साथ ही पिथौरागढ़ क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर सीमांत क्षेत्र का विकास शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवा का विस्तार हो रही है।

उल्लेखनीय है कि एलायंस एयर विमान दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल टी-3 से पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयर पोर्ट के लिए आगामी अप्रैल माह से नियमित रूप से चलेगा। जिसका किराया लगभग ₹ 7000 होगा तथा पिथौरागढ़ से दिल्ली की यात्रा में करीब 1 घंटा लगेगा।

इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगोली, अपर सचिव श्री सी. रविशंकर, स्टेशन मैनेजर अलाईनस एयर आरती शर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

डेटॉल ने की नए 100 ग्राम डेटॉल बार साबुन (मल्टी-पैक) की पेशकश

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रवासी उत्तराखंडी अतिथियों का आत्मीय स्वागत

cradmin

उत्तराखंड में मलाबार का विस्तार, हल्द्वानी में खुला नया शोरूम

cradmin

सब जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप (आरट्रिस्टिक) में प्रथम बार उत्तराखण्ड के सबसे अधिक जिमनास्ट प्रतिभाग करेंगे….

prabhatchingari

केंद्र का एक और बड़ा झटका, रसोई गैस के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी, पेट्रोल और डीजल पर भी एक्साइज ड्यूटी बढ़ी

prabhatchingari

प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन : कल से शुरू होगा ‘GST बचत उत्सव’

cradmin

Leave a Comment