Prabhat Chingari
राजनीती

भाजपा सरकार के दो साल जनता का बुरा हाल : नवीन जोशी

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी है राज्य एवं देश का विकास ठप हो गया है तथा पूरे देश में भ्रष्टाचार एवं महंगाई अपने चरम पर पहुँच गयी हैं भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका त्रस्त हो चुका है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार ने सरकारी संस्थाओं में नौकरियां बेचने का धंधा शुरू कर दिया जो जगजाहिर हो चुका है

एवं अपने करीब के रिश्तेदारों को बैगडोर से नौकरियां देने का काम किया। उन्होनें बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया जिससे आम आदमी त्रस्त हो गया है। राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है। नवीन जोशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा पुरे देश में वातावरण खराब कर रहे हैं साम्प्रदायिक सौहार्द को खराब कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय पर जो सम्पति देश के बनायी गयी थी उनको भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है। सरकारी संपत्तियों को अपने उद्योगपत्तियों मित्रों को बेचने का काम भाजपा सरकार कर रही है देश में बेरोजगारी की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, यहां तक कि देश की आर्मी को भी जहाँ स्थायी नियुक्ति हुआ करती थी उसे भी अस्थाई करने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया गया है।

Related posts

यूट्यूबर नंदुली देवी बनीं वाण गांव की ग्राम प्रधान, 248 मतों से मिली जीत, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

cradmin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने दल में मचे घमासान को संभालने में नाकाम , कांग्रेस पर लगा रहे अनर्गल आरोप -गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

UCC सीएम पुष्कर धामी ने सदन में लिख दिया इतिहास

prabhatchingari

मंत्री रेखा आर्य ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, गरिमा दसौनी बोलीं- राज्य निर्वाचन आयोग ले संज्ञान

prabhatchingari

भाजपा ने दो नए चेहरों पर खेला दांव, उत्तराखंड की इन दो सीटों हरिद्वार और पौड़ी पर ये होंगे नए चेहरे

prabhatchingari

प्रदेश में हर और हाहाकार और मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर जाने की फिराक में :- रविंद्र

prabhatchingari

Leave a Comment