Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

आगामी लोकसभा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा कर्णप्रयाग, नारायणबगड, थराली क्षेत्र का किया गया भ्रमण

*आगामी लोकसभा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा कर्णप्रयाग, नारायणबगड, थराली क्षेत्र का किया गया भ्रमण*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
आदर्श आचार संहिता एंव आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता सम्पन्न कराये जाने दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार (IPS) द्वारा कर्णप्रयाग, नारायणबगड एवं थराली क्षेत्र का भ्रमण किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्तर्जनपदीय बैरियर ग्वालदम का निरीक्षण कर एस एस टी टीम के कार्यों की समीक्षा कर ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सभी वाहनों की निष्पक्षता एंव सघनता से चैकिंग करने के निर्देश दिये गये, साथ ही बैरियर पर प्रतिबंधित चुनाव सामग्रियों, अवैध शराब, अवैध शस्त्रों के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सघनता से दिन-रात चैकिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री प्रमोद शाह एवं थानाध्यक्ष थराली उ0नि0 श्री देवेन्द्र पन्त मौजूद रहे।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री ने ली डेंगू रोकथाम की समीक्षा बैठक

prabhatchingari

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की भेंट ….

prabhatchingari

राज्य में वित्तीय समावेशन को आत्मनिर्भर राज्य के निर्माण की दिशा में प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है

prabhatchingari

पितृऋण से विमुख हुआ मानव पतन की ओर जाता है : स्वामी रसिक महाराज

cradmin

8वीं वाहिनी आई०टी०बी०पी० ने 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक

prabhatchingari

ब्राह्मण समाज महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने महंत कृष्णागिरी से लिया आशीर्वाद

prabhatchingari

Leave a Comment