---Advertisement---

किन्नर के भेष में बधाई मांगने पहुंचे गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 29, 2025 11:16 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

“ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस की कार्रवाई

देहरादून , शिमला बायपास स्थित सांई लोक कॉलोनी में एक नवनिर्मित घर में गृह प्रवेश के अवसर पर किन्नर के भेष में पहुंचे एक गिरोह द्वारा बधाई के नाम पर पैसे मांगने की सूचना मिलने पर दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को शक की सूचना आस-पास के स्थानीय नागरिकों द्वारा दी गई थी, जिनके अनुसार कुछ संदिग्ध लोग किन्नर बनकर पैसे मांगने के इरादे से घर में दाखिल हुए थे। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली अंतर्गत चौकी नया गांव से पुलिस बल मौके पर पहुँचा।

पुलिस के पहुँचने से पहले ही तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि ढोल लेकर साथ आए एक व्यक्ति को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम यासीन पुत्र रोशन अली, निवासी माई का तकिया, सराय मेहंदी, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर (उ.प्र.), उम्र 32 वर्ष बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ, जिनमें से दो युवक किन्नर के वेश में थे, बधाई मांगने के उद्देश्य से उक्त घर पहुंचे थे।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त और उसके साथी एक समुदाय विशेष से संबंध रखते हैं और इसी प्रकार की गतिविधियों में शामिल हैं।

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment