Advertisement

ओरिएंटेशन में झलकी प्रोफेशनलिज्म और प्रेरणा की झलक

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, July 30, 2025 6:00 PM

Google News
Follow Us

 

गुरु नानक कॉलेज में विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

देहरादून,  गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में चल रहे “विद्या आरंभ 2025” ओरिएंटेशन कार्यक्रम का छठा दिन नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रहा। दिन की शुरुआत टीम बिल्डिंग गतिविधियों से हुई, इसके बाद  रिक्की पोर्वाल ने “प्रोफेशनल एटीकेट्स और पावर ड्रेसिंग” पर छात्रों को कार्यस्थल की आवश्यक शिष्टाचार सिखाई।

कार्यक्रम में सुभारती मेडिकल कॉलेज, बीएचईएल, इंडिया ग्लायकोल्स, Ipca Laboratories, शैरन बायो-मेडिसिन जैसी संस्थाओं के विशेषज्ञों ने शैक्षणिक सफलता, मानसिक स्वास्थ्य, करियर प्लानिंग, रिसर्च व इनोवेशन जैसे विविध विषयों पर गहन विचार रखे। वक्ताओं में प्रमुख नाम रहे –  ऋषिकांत उपाध्याय, पंकज चौहान,  स्वातंत्रेश मिश्रा,  अरविंद अग्रवाल,  प्रशांत कुमार व अन्य।

कॉलेज निदेशक डॉ. एस. दुरैवेल एवं उप-निदेशक श्री सुनील कुमार ने अतिथियों का अभिनंदन किया और विद्यार्थियों को समग्र विकास हेतु प्रेरित किया। आयोजन में कॉलेज स्टाफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसमें उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य जगत की प्रमुख हस्तियाँ विद्यार्थियों से संवाद करेंगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment