Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

बिजनेस और लैज़र ट्रैवलर्स के लिए बनेगा नया आकर्षण केंद्र

 

स्टर्लिंग ने देहरादून में लॉन्च किया नया बिजनेस होटल – स्टर्लिंग जीके एग्ज़ॉटिका
उत्तराखंड में स्टर्लिंग की 9वीं प्रॉपर्टी, देहरादून में दूसरा होटल

देहरादून,  भारत की प्रमुख हॉस्पिटैलिटी चेन स्टर्लिंग हॉलीडे रेसॉर्ट्स ने देहरादून में अपनी नई बुटिक प्रॉपर्टी स्टर्लिंग जीके एग्ज़ॉटिका का उद्घाटन किया है। सहारनपुर रोड स्थित यह प्रीमियम होटल 36 आधुनिक रूम्स और सुइट्स की सुविधा से सुसज्जित है। यह उत्तराखंड में स्टर्लिंग की 9वीं और देहरादून में दूसरी होटल है, जो कंपनी के इस क्षेत्र में अपने पोर्टफोलियो के विस्तार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

दिल्ली-एनसीआर से मात्र 5 घंटे और चंडीगढ़ से लगभग 4 घंटे की दूरी पर स्थित यह होटल हरिद्वार, रुड़की व सहारनपुर जैसे शहरों से भी सुगम पहुँच में है। शिवालिक की पहाड़ियों का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता यह होटल, शहर की स्काईलाइन के मनोरम नज़ारों के साथ मेहमानों को एक बेमिसाल अनुभव प्रदान करता है।

होटल में क्लासिक से लेकर प्रीमियर, एग्जीक्यूटिव रूम्स (बालकनी सहित) और एग्जीक्यूटिव सुइट्स (डुअल वॉशरूम सहित) की रेंज उपलब्ध है। इसके साथ ही, देहरादून के सबसे ऊंचाई पर स्थित रूफटॉप रेस्टोरेंट और बार में हिमालयी हर्ब्स से बने व्यंजन, सनसेट कॉकटेल्स और 270 डिग्री शिवालिक व्यू का विशेष आनंद लिया जा सकता है।

स्टर्लिंग हॉलीडे रेसॉर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, विक्रम लालवानी ने इस अवसर पर कहा,“स्टर्लिंग जीके एग्ज़ॉटिका के लॉन्च से न केवल देहरादून में हमारी उपस्थिति मजबूत हुई है, बल्कि हिमालयन सर्किट में हमारी पेशकश और सशक्त हुई है। शहर में एक्सप्रेसवे, नया एयरपोर्ट टर्मिनल और नॉलेज इकनॉमी के रूप में इसकी बढ़ती भूमिका को देखते हुए, यह होटल बिजनेस व लैज़र यात्रियों दोनों के लिए आदर्श रहेगा। हम यहां स्टर्लिंग मार्बेला के सुकून और जीके एग्ज़ॉटिका की रौनक का संगम प्रस्तुत कर रहे हैं।”

Related posts

श्रीकेदारनाथ में गौरीकुंड के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों को किया गया रेस्क्यू

prabhatchingari

हिट एंड रन ना करें उमेश कुमार, अपने आरोपों को साबित करें:गरिमा दसौनी

prabhatchingari

दिल्ली–देहरादून इकोनोमिक कॉरिडोर से जुड़ा एनएच-07, पर्यटन और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

cradmin

धमकाकर जमीन कब्जाने वाले गिरोह पर दून पुलिस का शिकंजा दंपति व दो पुत्रों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार…

cradmin

भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को राज्य सभा सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर पर गृह जनपद चमोली भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

prabhatchingari

11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट में वृक्षारोपण करते मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

Leave a Comment