Prabhat Chingari
राजनीती

टिहरी लोस के इतिहास में नया अध्याय जुड़ेगा : बॉबी पंवार

देहरादून। टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बॉबी पंवार ने देहरादून के विभिन्न हिस्सों में घर-घर जाकर समर्थन जुटाया। उन्होंने उत्तराखंड में राज कर चुकी भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकारों पर निशाना साधा। बॉबी पंवार का जनसंपर्क अभियान रविवार को नेशविला रोड स्थित चुनाव कार्यालय से शुरू हुआ।

वो पैदल बकरावला, डोभालवाला, चुक्खुवाला, गुरुनानक इंटर कॉलेज, पीएंडटी कॉलोनी, ओंकार रोड, पोस्ट ऑफिस गली, राजपुर रोड होते हुए वापस कार्यालय पहुंचे। दोपहर बाद उन्होंने मोहनपुर, स्मिथनगर, प्रेमनगर बाजार, शिवपुरी कॉलोनी, जनरल विंग, दशहरा मैदान, ठाकुरपुर में भी पैदल चलकर जनसंपर्क किया। इस दौरान महिलाओं और युवाओं ने उनका खुलकर समर्थन किया।

बॉबी ने कहा कि इसबार टिहरी लोकसभा की जनता टिहरी के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रही है। जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों से जनता नाखुश है। जनसंपर्क के दौरान राज्य आंदोलनकारी मनोज ध्यानी, किसान नेता भोपाल चौधरी, राम कंडवाल, सुरेश सिंह, भूपेंद्र कोरंगा, बिट्टू वर्मा, गणेश धामी, कृष्णा, संदीप कंडारी, नवीन चौहान, धीरेंद्र बुटोला, अतुल नेगी, विशाल चौहान आदि मौजूद थे

Related posts

माला राज्य लक्ष्मी शाह ने टिहरी के कई स्थानों पर किया जनसंपर्क….

prabhatchingari

हाथ मिलाकर, पीठ थपथपाकर सीएम को शाबाशी

prabhatchingari

मंत्रिमंडल के अहम फैसले: नशा मुक्ति, श्रमिक कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

cradmin

चमोली में 348 आपत्तियां शासनादेश के क्रम में तथ्यहीन और बलहीन होने के कारण रद्द कर दी गई*

cradmin

उत्तराखंड में भाजपा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाना हमारा उदेश्य: त्रिवेन्द्र

cradmin

नगर निगम की तीसरी बोर्ड बैठक में हंगामा, भाजपा-कांग्रेस के पार्षद आपस में भिड़े

cradmin

Leave a Comment