Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

छह अप्रैल से होगी दून में नौ दिवसीय पुस्तक मेले की शुरुआत

देहरादून।
विद्या बुक कलेक्शन की ओर से नौ दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी शुरुआत रविवार 6 अप्रैल को होगी। इस मेले की खास बात है कि यहां बच्चों के लिए कई किताबो के साथ विशेष तौर पर पिलो और हैंगिंग बुक्स भी लायी गयी हैं। वहीं हिंदी के साथ अंग्रेजी और गढ़वाली किताबे भी यहां होंगी।
विद्या बुक कलेक्शन और कैफ़े के संस्थापक सतीश रावत ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बच्चों पर मोबाइल का असर है। ऐसे में आगे आने वाले समय मे वे शब्दविहीन हो जाएंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए ही
शिमला बायपास चौक के पास स्थित विद्या बुक कलेक्शन में पुस्तक मेला आयोजित किया जा रहा है। जो कि 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक रहेगा। उन्होंने बताया कि उनके यहां विशेष तौर पर छोटे बच्चों से लेकर युवाओ तक के लिए किताबे लायी गयी है। साथ ही यह मेला पुस्तक प्रेमियों के लिए भी एक सुनहरा अवसर है ।जहाँ विभिन्न विषयों, भाषाओं और विधाओं की पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध रहेगा।

मेले में ये किताबे खास रहेंगी।
• साहित्यिक कृतियाँ (हिंदी, अंग्रेज़ी एवं अन्य भाषाओं में)
• बाल साहित्य एवं चित्र पुस्तकों
• प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकें
• धार्मिक और आध्यात्मिक पुस्तकें
• इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान की पुस्तकें
• विज्ञान, गणित और तकनीकी विषयों की पुस्तकें
• आत्मकथा, जीवनी और प्रेरणादायक पुस्तकें
• हेल्थ, फिटनेस और कुकिंग से जुड़ी पुस्तकें आदि।।

Related posts

अध्योध्या में,धामी सरकार ने आवंटित भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई

prabhatchingari

आबकारी विभाग की दबिश, हर्रावाला में शराब तस्करी का भंडाफोड़

cradmin

एनसीडब्ल्यू और ईडीआईआई महिला उद्यमिता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एकजुट

cradmin

आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बेहद श्रद्धा से कार्य कर रही है उनका हौसला बढ़ाया जाना आवश्यक- राज्यपाल।

prabhatchingari

सरकार आपके द्वार : गैरसैंण ब्लॉक के मालसी ग्रामसभा में रात्रि ग्राम चौपाल आयोजित

cradmin

उत्तराखण्ड राज्य के निर्वाचन आयुक्त का दायित्व वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस सुशील कुमार ने संभाला

prabhatchingari

Leave a Comment