Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

जनता की समस्याओं के समाधान की ओर एक कदम: ऋषिपर्णा सभागार में जन सुनवाई, 105 शिकायतें प्राप्त

देहरादून (सू.वि.) — जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जन सुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश भूमि विवाद और आपसी विवाद से संबंधित थीं। इसके अतिरिक्त एमडीडीए, दुग्ध, विद्युत, पेयजल, सिंचाई, आर्थिक सहायता, तथा एनएच-72 मुआवजे से संबंधित समस्याएं भी सामने आईं।

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।
प्रेमनगर, ठाकुरपुर: एक महिला फरियादी ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा किया गया है। आदेश पारित होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

बापूग्राम, ऋषिकेश: सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता को साइट प्लान और कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

तरला आमवाला: सीवर लाइन बिछाने की मांग पर जल निगम के अधिशासी अभियंता को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

ग्राम सभावाला: कुल्दन सिंह द्वारा NH-72 में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न मिलने की शिकायत पर एसएलएओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश।

दुग्ध संघ: सुपरवाइजर भुवन भास्कर द्वारा वेतन से ₹40,000 की कटौती की शिकायत पर सहायक निदेशक दुग्ध को निर्देशित किया गया।

सरस्वती विहार: किरायेदार द्वारा दुकान खाली न करने की शिकायत पर पुलिस विभाग को उचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, उप नगर आयुक्त गौरव कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अंजली रावत, अधिशासी अभियंता विद्युत राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फिजियोथेरेपी दर्द से मुक्ति और सक्रिय जीवन की कुंजी

cradmin

सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन

prabhatchingari

गंगोत्री में प्रवेश से पहले ‘आस्था की कसौटी’, पंचगव्य प्रस्ताव पर मंथन

cradmin

सुन्दरकांड का पाठ एवं भजन संध्या में राममय हुआ मुख्यमंत्री आवास

prabhatchingari

अर्थ आब्जर्वेशनल डाटा पर ग्राफिक एरा में कार्यशाला शुरू

prabhatchingari

क्रिएटिव हब डांडिया नाइट विद गरबा रास’ में जमकर झूमे लोग

prabhatchingari

Leave a Comment