Advertisement

,

एक वृक्ष मां के नाम” — मातृ-प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम

By: Naveen Joshi

On: Sunday, July 20, 2025 11:45 AM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति, देहरादून की संगठन मंत्री एवं शालिनी गुरुंग योग परिवार की संस्थापक शालिनी गुरुंग द्वारा एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम “एक वृक्ष मां के नाम” का आयोजन किया गया। यह आयोजन देहरादून के नालापानी स्थित खलंगा युद्ध स्मारक एवं चंद्रायणी मंदिर परिसर में खलंगा समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

इस अनूठे कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि मातृ प्रेम और प्रकृति के बीच भावनात्मक संबंध को प्रगाढ़ बनाना था। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी माता के नाम एक-एक वृक्ष रोपित कर इस पहल को प्रेम, कृतज्ञता और स्मृति का सजीव प्रतीक बना दिया।

इस अवसर पर देहरादून की कई पर्यावरण प्रेमी विभूतियों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रमुख रूप से आशिमा गुरुंग, सत्य खड़का, गायत्री बस्नेत, प्रियांशी थापा, लक्ष्मी रावत, सुनीता नौटियाल, संजीव शर्मा, अजय फरसी, ललिता थापा, नेहरूग्राम महिला समिति की नीलू थापा एवं रूपा खत्री, कर्ण नर्सरी के सदस्य, तथा खलंगा विकास समिति के वरिष्ठ सदस्य अशोक बल्लभ शर्मा, प्रमोद गिरी, महेश छेत्री, के.बी. कार्की, राजेंद्र थापा आदि गणमान्यजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में शालिनी गुरुंग योग परिवार की ओर से एक भावपूर्ण संदेश दिया गया:

“एक वृक्ष केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, वह प्रेम, कृतज्ञता और स्मृति का जीवंत प्रतीक भी बन सकता है।”

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment