Advertisement

ग्राफिक एरा में एडब्लूएस कोडिंग प्रतियोगिता में सक्षम रहे अव्वल

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, November 4, 2025 7:06 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एमेजॉन वेब सर्विस (AWS) जाम — कोडिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने क्लाउड कम्प्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग से जुड़ी जटिल समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के लीडरबोर्ड पर बीटेक थर्ड ईयर के सक्षम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। प्रतियोगिता में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और एडब्लूएस प्लेटफॉर्म पर विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अपनी कोडिंग, रणनीति निर्माण एवं त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया। परिणामस्वरूप, सक्षम प्रथम, बीटेक सेकेंड ईयर के अतिशय जैन द्वितीय, और अनुज तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। यह प्रतियोगिता ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग और एमेजॉन वेब सर्विस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, प्रो. वीसी डॉ. संतोष एस. सर्राफ, डीन (इंटरनेशनल अफेयर्स) डॉ. डी. आर. गंगोडकर, एचओडी डॉ. देवेश प्रताप सिंह, तथा एडब्लूएस के रिसोर्स पर्सन श्री मोहित शर्मा और श्री ईशु मित्रा सहित कई शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन एडब्लूएस कोऑर्डिनेटर आकांक्षा गुप्ता ने किया।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment