Advertisement

ABVP का संघर्ष रंग लाया, महाविद्यालय में स्थापित हुई फ्री सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन

By: Naveen Joshi

On: Sunday, September 13, 2026 8:20 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं एवं छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया जा रहा है। इसी क्रम में परिषद द्वारा महाविद्यालय में छात्राओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फ्री सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाए जाने की मांग रखी गई थी।

अभाविप की मांग पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा जी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप अब महाविद्यालय परिसर में फ्री सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित कर दी गई है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि यह केवल एक मशीन की स्थापना नहीं, बल्कि छात्राओं के सम्मान, स्वास्थ्य और सुविधाओं के प्रति महाविद्यालय की जिम्मेदारी की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। परिषद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद जिस भी समस्या को लेकर आवाज उठाती है, उसका उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं, बल्कि समस्या का समाधान सुनिश्चित करना

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment