Advertisement

पैरोल जंप कर वर्षों से फरार अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में

By: Naveen Joshi

On: Monday, January 26, 2026 4:35 PM

Google News
Follow Us

देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कोविड-19 के दौरान 90 दिन की अंतरिम पैरोल पर जिला कारागार देहरादून से रिहा हुए, पैरोल जंप कर वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त अरुण चौधरी वर्ष 2020 में चोरी के अभियोग में जेल गया था। कोविड-19 महामारी के दौरान उसे 90 दिवस की अंतरिम पैरोल पर रिहा किया गया था, किंतु निर्धारित अवधि पूर्ण होने के पश्चात न तो अभियुक्त द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया और न ही विचाराधीन वाद में जमानत प्राप्त की गई। अभियुक्त के लगातार फरार रहने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।

पुलिस द्वारा की गई सतत निगरानी एवं प्रयासों के फलस्वरूप अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—अरुण चौधरी पुत्र डालचंद,निवासी— ग्राम ढाकिन, थाना पलिया कला, जिला— लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment