Advertisement

शादी का झांसा, दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन दबाव ,आरोपी गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, August 13, 2025 10:17 PM

Google News
Follow Us

देहरादून/विकासनगर, शादी का झांसा देकर युवती से लंबे समय तक दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को विकासनगर निवासी एक युवती ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि आठ वर्ष पहले उसकी जान-पहचान जुनैद पुत्र शहीद शाह, निवासी ग्राम ढकरानी, थाना विकासनगर से हुई थी। आरोप है कि पिछले छह वर्षों से अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि वह गर्भवती हुई और 1 अगस्त को ढकरानी स्थित डिवाइन अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पीड़िता ने अपने आरोप में यह भी कहा कि अभियुक्त उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली विकासनगर में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया (मु.अ.सं. 235/2025, धारा 69 बीएनएस)।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 12 अगस्त को चौकी बाजार, विकासनगर के पास से अभियुक्त जुनैद (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त — जुनैद पुत्र शहीद, निवासी ग्राम ढकरानी, थाना विकासनगर, जिला देहरादून।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment