Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

अवैध देशी तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार…

 

देहरादून। एसएसपी  के निर्देशों पर चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के अनुसार, कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम द्वारा 12 नवंबर 2025 की रात्रि में धौलातप्पड़ मार्ग फ्लाईओवर के पास, कुल्हाल क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोहेल उर्फ लक्खा पुत्र इनाम निवासी ग्राम कुल्हाल, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून (उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई है।

 

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए वह रात के समय सुनसान रास्तों पर आने-जाने वाले लोगों को तमंचे से डराकर उनसे पैसे वसूलता था।

अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना विकासनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम द्वारा बरामद तमंचे के स्रोत की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Related posts

मुख्यमंत्री धामी को अमेरिका आने का निमंत्रण देने देहरादून आए आलोक श्रीवास्तव

prabhatchingari

आमजन की सुरक्षा के लिये हर पल मुस्तैद दून पुलिस…

cradmin

बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा के साथ संस्कार और सेवाभाव जरूरी : मुख्यमंत्री धामी

cradmin

केप्री लोन्स ने क्रिकेट के गुमनाम नायकों को सम्मानित करने के लिए ‘मास्टर्स ऑफ़ मैदान’ पहल की शुरुआत की

prabhatchingari

सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुन त्वरित समाधान के लिये दिए अधिकारियों को निर्देश

prabhatchingari

चयनित नर्सिंग अभ्यर्थियों ने की नियुक्ति देने की मांग

prabhatchingari

Leave a Comment