Advertisement

10 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, जानलेवा हमले का था फरार आरोपी

By: Naveen Joshi

On: Saturday, February 7, 2026 6:54 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के क्रम में जनपद भर में लंबे समय से फरार, वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14-09-2025 को वादी आसिफ मलिक द्वारा कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि मातावाला बाग के निकट अज्ञात अभियुक्तों ने उनकी कार का पीछा करते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर फायर किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 337/2025 धारा 109/125/351(3)/61(2) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 17-09-2025 को इस मामले में शामिल तीन अभियुक्तों—यश ठाकुर, देवराज एवं प्रिंस ठाकुर—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ के दौरान एक अन्य अभियुक्त सागर पुत्र अमरीश, निवासी कुआंखेड़ा, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार का नाम प्रकाश में आया, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार सुरागरसी एवं पतारसी की। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06-02-2026 को पुलिस टीम ने वांछित इनामी अभियुक्त सागर को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:सागर पुत्र अमरीश, निवासी कुआंखेड़ा, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment