---Advertisement---

आदर्श ग्राम योजना: 14 गांवों के विकास को मिली रफ्तार, 20-20 लाख की मंजूरी

By: cradmin

On: Thursday, April 23, 2026 5:39 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून: जनपद  में “प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना” के अंतर्गत चयनित 14 गांवों के समग्र विकास पर जोर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 में 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति बाहुल्य वाले 14 ग्रामों का चयन किया गया है। इनमें विकासखंड चकराता के 8, कालसी के 4 और विकासनगर के 2 गांव शामिल हैं। प्रत्येक गांव को ‘गैप फिलिंग’ कार्यों के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।

बैठक में पेयजल, स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण व मरम्मत, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, सर्व-ऋतु सड़कें, सोलर और स्ट्रीट लाइट जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, उरेडा ने बताया कि वर्ष 2026-27 की जिला योजना में प्रत्येक चयनित गांव में 15 सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए और समयसीमा में लक्ष्य पूरे किए जाएं। साथ ही अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया गया।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी मनोज नौटियाल, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment