Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुबह 5:30 बजे डीएम ने किया एफआरआई का औचक निरीक्षण

 

 

देहरादून, ।राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती महोत्सव पर एफआरआई परिसर में आयोजित होने वाले  प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल आज तड़के सुबह 5:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार कार्यक्रम स्थल पर 24×7 कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के क्रम में जिलाधिकारी ने स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण तथा अन्य तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं ताकि प्रधानमंत्री के आगमन पर कार्यक्रम भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने स्थल पर चल रहे कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं कार्यक्रम की तैयारियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं और सभी अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य में जुटे हैं ।

Related posts

लगातार तीसरी जीत से नैनीताल टाइगर्स नंबर-1, वॉरियर्स ने भी जमाया दम

cradmin

जिलाधिकारी/मेलाध्यक्ष संदीप तिवारी की अध्यक्षता में हुई गौचर मेले की पहली बैठक समपन्न

prabhatchingari

स्व. उमेश अग्रवाल को छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि: जनसेवा के कार्यों से किया गया स्मरण

cradmin

फिल्म अभिनेत्री उदिता गोस्वामी की डीजे नाइट से गूंज उठा डीबीएस कैंपस

prabhatchingari

प्रदेशभर में घर-घर चलाया जाएगा प्लस पोलियो अभियान*

prabhatchingari

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 10 बीआईएस स्टूडेंट चैप्टर्स और बीआईएस कॉर्नर का शुभारंभ

cradmin

Leave a Comment