Advertisement

ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून में कल स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, August 5, 2026 10:31 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन गुरुवार, 6 अगस्त को जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज वर्षा की संभावना है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी शिक्षण संस्थान तथा आंगनबाड़ी केंद्र 6 अगस्त को बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

Leave a Comment