---Advertisement---

नन्ही बालिकाओं की विधवा माँ प्रिया को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक पर प्रशासन का शिकंजा

By: Naveen Joshi

On: Monday, July 28, 2025 7:06 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून,  जिलाधिकारी सविन बंसल के कड़े रुख के बाद, जनमानस को धोखा देने वाले निजी बैंकों की अब खैर नहीं। इसी क्रम में, एक हृदय विदारक घटना में, चार नन्ही बालिकाओं की विधवा माँ प्रिया को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक (CSL Bank) पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद ऋण बीमा होने के बावजूद बैंक द्वारा प्रिया के घर के कागजात जब्त कर लिए गए थे और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था।

पीड़ित प्रिया ने विगत सप्ताह जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी कि उनके पति विकास कुमार ने 6.50 लाख रुपये का गृह ऋण लिया था, जिसका बैंक के अनुरोध पर बीमा भी करवाया गया था। बीमा कंपनी ने सभी आवश्यक जांचें पूरी करने के बाद ऋण का बीमा किया था।

पति की मृत्यु के बावजूद, बैंक न तो बीमा क्लेम दे रहा था और न ही ऋण माफी कर रहा था, जिससे प्रिया और उनके बच्चे आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। बैंक प्रबंधक की 7.15 लाख रुपये की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) काटने के बाद, एक सप्ताह का समय दिया गया था। बैंक द्वारा सहयोगात्मक रवैया न अपनाने और ‘नो ड्यूज’ प्रमाण पत्र न देने पर, जिला प्रशासन ने राजपुर रोड स्थित सीएसएल बैंक की शाखा को सील कर दिया है और उसकी संपत्ति कुर्क कर ली है। अब इस संपत्ति की नीलामी की जाएगी, ताकि प्रिया को उनका हक मिल सके।

यह कार्रवाई जिला प्रशासन के उन कड़े निर्णयों की श्रृंखला में एक और कड़ी है, जहाँ जनहित में कठोर कदम उठाए जा रहे हैं और आदेशों की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट कर दिया है कि जनमानस को गुमराह और परेशान करने वाले किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना ने ऐसे कुकृत्य करने वालों में प्रशासन का खौफ बढ़ा दिया है, और जनता में भी खुशी की लहर है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment