Prabhat Chingari
उत्तराखंडराष्ट्रीयशिक्षा

एयरोडायनेमिक डिजाइन है देश का तकनीकि भविष्य

देहरादून , आईआईटी कानपुर के प्रो. संजय मित्तल ने कहा कि सही सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ किया गया एयरोडायनेमिक डिजाइन न केवल उड़ान को बेहतर बनाता है, बल्कि देश के तकनीकी भविष्य को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाता है।

वह आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्र -छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। प्रो. मित्तल ने कहा कि सटीक डिजाइन तकनीकें विमान की दक्षता और प्रदर्शन को नई ऊँचाइयों तक ले जाती हैं। प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्होंने एयरोडायनामिक शेप ऑप्टिमाइजेशन से संबंधित प्रमुख अवधारणाओं पर प्रकाश डाला। प्रो. मित्तल ने एयरफॉइल्स और विंग्स के डिजाइन में कम्प्यूटेशनल फ्लूइड डायनेमिक्स, आधुनिक कम्प्यूटेशनल टूल्स, ऑप्टिमाइजेशन तकनीकों और फिजिक्स आधारित मॉडलिंग की भूमिका को स्पष्ट किया।

इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने किया। सत्र में डिपार्टमेंट के हेड डा. सुधीर जोशी के साथ डा. विजय पाटीदार, डा. कुमार गौरव, डा. पुष्पेंद्र कुमार, डा. चंद्र किशोर, प्रभात सिंह, आलोक कुमार अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट

prabhatchingari

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस भारत को दे रहा अधिक स्मार्ट और प्रासंगिक स्वास्थ्य बीमा समाधान

cradmin

राष्ट्रीय खेल के आयोजनों का आनंद लेने को आपके स्कूल-कॉलेज में आएगी प्रचार गाड़ी-सीट बुक करवा लेना, युवा दिवस पर रवाना होंगे 12 प्रचार कंटेनर

prabhatchingari

सड़क किनारे जाम छलकाने वालों पर दून पुलिस की सख्ती

cradmin

यूपीईएस का ‘दृष्टिकोण 3.0’ बेंगलुरु में, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर

cradmin

12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धान के कपाट, बसंत पंचमी पर किया गया शुभ मुहूर्त का एलान

prabhatchingari

Leave a Comment