Advertisement

लोनिवि मंत्री के निर्देश के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलों की मरम्मत का काम शुरू* 

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, September 16, 2025 8:00 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून।  प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि बीती रात से देहरादून एवं आसपास के इलाकों में हो रही आफत की बारिश ने, जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 20 से लेकर 30 सड़कें और कुछ स्थानों पर पुल क्षतिग्रस्त हो गये हैं। जबकि बहुत से सम्पर्क मार्ग भी पूरी तरह से कट गये हैं।

 

प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के पास भारी बारिश के कारण पुल के क्षतिग्रस्त होने के यातायात को सुचारू करने के लिए वैली ब्रिज तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बरसात से बाधित मुख्य सड़कों को तत्काल ठीक कर यातायात बहाल करें। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर नंदा की चौकी के समीप टौंस नदी पर क्षतिग्रस्त हुए पुल के कारण यातायात सुचारू रखने के लिए एनएचएआई को पूरी तरह से खोल दिया गया है।

 

लोनिवि मंत्री  महाराज बताया कि मालदेवता के पास केसरवाला से आगे, रायपुर चौक से मालदेवता की ओर जाने वाली सड़क का लगभग 70-100 मीटर हिस्सा सौंग नदी के उफान के कारण बह गया जिसे भरने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग लालतप्पड़ के

जाखन नदी के पास बने पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद यातायात को भानियावाला और नेपाली फार्म से वैकल्पिक मार्गों पर भेज दिया गया है। पानी कम होते ही तत्काल पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 30, 2026

October 30, 2026

Leave a Comment