Prabhat Chingari
यात्रा

एयरपोर्ट बना इंटरनेशनल,देहरादून से ही सीधे पांच देशों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट

हवाई जहाज से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है अब जल्द ही वे देहरादून से ही सीधे पांच देशों की यात्रा कर पाएंगे।
देहरादून: राज्य सरकार देहरादून से पांच देशों के लिए नई उड़ानों की शुरुआत की योजना बना रही है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने एयरलाइंस से उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के तहत आवेदन आमंत्रित मांगे हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने गुरुवार को एक विज्ञापन जारी किया है जिसमें उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के तहत सात घरेलू और पांच अंतर्राष्ट्रीय रूट्स पर सेवाओं की शुरुआत की जानकारी दी गई है। घरेलू उड़ानें देहरादून और पंतनगर एयरपोर्ट से शुरू होंगी जबकि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें केवल देहरादून एयरपोर्ट से संचालित की जाएंगी। UCADA के एसीईओ दयानंद सरस्वती ने बताया कि एयरलाइंस को आवेदन देने की अंतिम तिथि तीन अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद पांच अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एयरलाइंस के साथ इस पर चर्चा की जाएगी।
सितंबर तक काठमांडू के लिए उड़ान शुरू
विज्ञापन की शर्तों के अनुसार उत्तराखंड सरकार एयरलाइंस को इन उड़ानों के लिए वाइबिलिटी गैप फंडिंग के तहत लागत और राजस्व के बीच अंतर या बिक्री न होने वाली टिकटों पर हुए नुकसान की भरपाई करेगी। सरकार पहले से ही देहरादून के जौलीग्रांट से नेपाल के काठमांडू तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए प्रक्रिया आरम्भ कर चुकी है और इस सेवा के सितंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कस्टम ऑफिस भी स्थापित किया जाएगा
सात डोमेस्टिक और पांच इंटरनेशनल रूट निम्न हैं
1. देहरादून से दुबई, सिंगापुर, कोलंबो, बैंकॉक, क्वालालम्पुर
2. देहरादून से भोपाल, चेन्नई, पटना
3. पंतनगर से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलूरू

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर हरिद्वार में व्यापक तैयारियां, आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

cradmin

शहरी परिवहन को मिलेगी नई दिशा, पीआरटी व रोपवे परियोजनाओं पर सचिवालय में मंथन

cradmin

मुख्य सचिव ने सचिव परिवहन को 175 नई बसें खरीदने के प्रस्ताव पर निर्णय

prabhatchingari

कांवड़ मेला-2025: मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

cradmin

टपकेश्वर शोभायात्रा को लेकर यातायात प्लान जारी, 7 अगस्त को कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

cradmin

सीएस आनंदबर्धन ने बद्रीनाथ केदारनाथ धामों में निरीक्षण, दर्शन को लाइन में लगे श्रद्धालुओं को पीने का गर्म पानी मिलना चाहिए

prabhatchingari

Leave a Comment