Advertisement

शराब समाज के लिए जहर: आकाश सारस्वत

By: Naveen Joshi

On: Monday, May 18, 2026 4:49 PM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

शराब समाज के लिए जहर के समान है यह मनुष्य के शरीर ही नहीं उसके आत्मा का भी समूल नाश कर देती है , शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर इसे समाज से दूर कर सकते हैं। यह बात चमोली जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने राजकीय इंटर कॉलेज केदारुखाल के प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए कही।

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली द्वारा आज भी शैक्षिक निरीक्षण का क्रम जारी रखा गया और राजकीय इंटर कॉलेज केदारुखाल , राजकीय जूनियर हाईस्कूल बणगांव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बणगांव , आंगनबाड़ी केंद्र बणगांव, राजकीय इंटर कॉलेज आदिबद्री और प्राथमिक विद्यालय आदिबद्री का निरीक्षण किया गया l मुख्य शिक्षा अधिकारी सुबह 7:00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज केदारुखाल के प्रार्थना सभा में पहुंचे और इस दौरान शिक्षकों एवं छात्रों को सम्बोधित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शाह एवं अन्य शिक्षकों के द्वारा विद्यालय की डायरी देकर विद्यालय में मुख्य शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया गया l मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी से समय पालन , स्वअनुशासन , स्वाध्याय, प्रेम, सत्चरित्र जीवन और नशा मुक्त जीवन जीने का आह्वान किया।

इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने राजकीय जूनियर हाई स्कूल बणगांव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बणगांव , आंगनबाड़ी केंद्र बणगांव, राजकीय इंटर कॉलेज आदिबद्री और प्राथमिक विद्यालय आदिबद्री का भी निरीक्षण किया।

सभी विद्यालयों में मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा आवश्यक अभिलेख देखे गए और शिक्षकों से समय पालन और सच्चरित्र जीवन जीने का अहवान किया गया। उन्होंने विद्यालय में समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने और नवाचारी शिक्षा को अपनाने पर बल दिया।

राजकीय इंटर कॉलेज केदारुखाल में राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से शिक्षक हित के विभिन्न बिंदुओं पर भी वार्ता की , कनिष्ठ /वरिष्ठ वेतन विसंगति के सन्दर्भ मे भी वार्ता की गई, जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने पुनः आश्वासन दिया कि कनिष्ठ /वरिष्ठ के तुलनात्मक प्रकरणो के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की समिति की संस्तुति के उपरांत मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचने पर तुरंत ही इस पर केस टू केस तुलनात्मक जाँच करने के उपरांत सकारात्मक कार्यवाही या स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी।

भंडारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से यह भी निवेदन किया कि माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस पर जिला अधिकारी से वार्ता की जाएगी। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी मुख्य शिक्षा अधिकारी से वार्ता की गई।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर के वरिष्ठ प्रवक्ता बीरेंद्र सिंह कठैत भी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment