Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

ऑल इंडिया शहीद लेफ्टिनेंट गौतम बॉक्सिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ

देहरादून, गोर्खा मिलिट्री इंटर कॉलेज, गढ़ी कैंट में आयोजित ऑल इंडिया शहीद लेफ्टिनेंट गौतम बॉक्सिंग (पुरुष एवं महिला एलीट) टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट चार दिनों तक चलेगा, जिसमें देशभर के 158 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग से 114 और महिला वर्ग से 44 मुक्केबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भारतीय सेना, नेवी, एयरफोर्स, आर्मी स्पोर्ट्स कॉलेज पुणे, एमईजी बेंगलुरु, डब्ल्यूसी टीम सुबाथु, पेरा मिलिट्री फोर्सेज, आईटीबीपी, एआर रेलवे, सीआईएसएफ और देहरादून बॉक्सिंग क्लब के प्रतिभावान मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ब्रिगेडियर पी. एस. गुरुंग, डायरेक्टर मिनाक्षी त्यागी, कर्नल डी. के. प्रधान, दुर्गा थापा, कैप्टन बी. एस. रावत, नरेश गुरुंग, प्रदीप ऐरी, रवि सावन, कैप्टन भीम बहादुर थापा, कैप्टन विजय थापा, सुबेदार राजेंद्र साह, प्रभा शाह, विजय ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी “पार्टी ज्वाइनिंग” कार्यक्रम तहत आज थराली विधानसभा से 861 नये लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

prabhatchingari

आज सितारों का संकेत: कन्या रखे खर्च पर नजर, वृश्चिक को सावधानी

cradmin

एसएफए चैंपियनशिप 2024: आचार्यकुलम, डीपीएसजी के छात्रों ने 10वें दिन योगासन में महारथ दिखाई

prabhatchingari

सोशल मीडिया पर शोध के लिए प्रियांक को पीएचडी की उपाधि

cradmin

पेसल वीड स्कूल, देहरादून द्वारा एक साहित्यिक उत्सव का आयोजन किया गया

prabhatchingari

हेमंत द्विवेदी बने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष

prabhatchingari

Leave a Comment