---Advertisement---

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के तहत गुरु नानक कॉलेज में जागरूकता की मिसाल

By: Naveen Joshi

On: Friday, August 1, 2025 6:29 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून,  उत्तराखंड सरकार के “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें छात्रों ने नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया।

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बी.एससी. नर्सिंग की दिक्षा ने प्रथम, जस्मीत कौर ने द्वितीय व सौरभ रंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज के सीईओ  भूपिंदर सिंह ने छात्रों को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए कहा कि “इस अभियान की शुरुआत हमें खुद से करनी होगी।” सीओओ  विनीत अरोड़ा, सीएसओ  सैथजीत सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार और निदेशक डॉ. एस. दुरैवेल ने भी छात्रों को प्रेरित करते हुए इसे जन-आंदोलन बनाने की अपील की।

छात्रों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक और सफल रहा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment