Advertisement

निःस्वार्थ सेवा की मिसाल: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने किया आश्रम के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण”

By: Naveen Joshi

On: Monday, June 30, 2025 8:28 PM

Google News
Follow Us

देहरादून,
मानव सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा श्री श्रद्धानन्द बाल वनीता आश्रम, तिलक रोड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आश्रम के 47 बच्चों और स्टाफ सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।

शिविर में शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद सादान और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. परीक्षा द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। दोनों डॉक्टरों ने बच्चों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। अस्पताल की ओर से सभी आवश्यक चिकित्सीय जांचें और दवाइयाँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर का शुभारंभ आश्रम की प्रबन्धक वीना औलख ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा,

> “श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज आश्रम के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से हमारे सभी बच्चे एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत हैं। श्री दरबार साहिब का आश्रम को सतत सहयोग मिलता रहा है, जिसके लिए हम हृदय से आभारी हैं।”

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान और जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी ने जानकारी दी कि अस्पताल गरीब, बेसहारा, अनाथ व वंचित वर्ग के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रहा है। उन्होंने कहा,

> “हमारा उद्देश्य सिर्फ उपचार नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से सम्मानपूर्ण जीवन की ओर अग्रसर करना है।”

बच्चों के बीच अस्पताल की टीम को देखकर उनके चेहरों पर खुशी और आत्मीयता झलक रही थी। पूरे शिविर का वातावरण सेवा, स्नेह और मानवीय करुणा से परिपूर्ण रहा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment