---Advertisement---

भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी की लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण बैठक मायापुर में सम्पन्न

By: prabhatchingari

On: Thursday, April 4, 2024 7:33 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

*भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी की लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण बैठक मायापुर में सम्पन्न*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी की लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण बैठक मायापुर में मंडल चुनाव संयोजक राजेन्द्र हटवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। बैठक में लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के विधानसभा संयोजक गजेंद्र रावत जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक नगर मंडल के सभी बूथों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी, मंडल के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए गजेन्द्र रावत ने कहा कि चुनाव में सभी कार्यकर्ता संगठित होकर जुट जाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथों पर जाकर पार्टी द्वारा तय किए गए कार्यों,लाभार्थियों से संपर्क करना, पार्टी के पक्ष में मतदान के लिऐ और तीसरी बार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी को प्रधानमन्त्री बनाने में सहयोग करें। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, भाजपा नगर मंडल प्रभारी मनोज भण्डारी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष पीपल कोटी रमेश बंडवाल जी व सैंजी वॉर्ड की सम्मानित जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता तारेंद्र थपलियाल,भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल,भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील कोठियाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरजा पंवार, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, अनूसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कमल आर्य, ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, अशोक गुसाईं, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमणि शर्मा, धनेश्वर सती, दुर्गा प्रसाद जैसाली, रणजीत नेगी, जगदीश नेगी, विनोद बंडवाल , अरुण राणा, भरत राणा, पुरसोत्तम सती, रघुबीर रावत, मदन नेगी,पुरषोत्तम जैसाली, गजेन्द्र रावत, लक्ष्मण खाती, लक्ष्मण फर्सवान, विरेन्द्र फरस्वान, ताजवर नेगी, कपिल खत्री, मदन डंडरियाल, शकुंतला कुंवर, रेखा देवी, शांति देवी, गुड्डू लाल, सुनील सती,आदि कई कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे। बैठक में कई कार्यकर्ता भारतीय जानता पार्टी से भी जुड़े। बैठक का संचालन नगर मंडल महामंत्री दीपक पंत, सुखविंद्र खत्री ने किया।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment