Advertisement

,

जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ में वार्षिकोत्सव व इन्द्रमणि बडोनी का शताब्दी समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, December 24, 2025 8:12 PM

Google News
Follow Us
------

 

चमोली (प्रदीप लखेड़ा)।जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ में वार्षिक समारोह के साथ उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. इन्द्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री, जिला पंचायत सदस्य जाख वार्ड रेखा बिष्ट एवं जिला पंचायत सदस्य सिमली विक्रम सिंह कठैत ने संयुक्त रूप से किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट, विक्रम सिंह कठैत तथा प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं ने स्व. इन्द्रमणि बडोनी के जीवन, संघर्ष और राज्य निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रामी बोराणी, काफल पाको जैसे लोकगीतों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वीर ग्राम की महिलाओं द्वारा मां नन्दा देवी की झांकी तथा बगड़ी-मरोड़ा तोक की महिलाओं द्वारा द्रौपदी स्वयंवर पर आधारित प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत रामी बोराणी गीत समारोह का आकर्षण केंद्र रहा, जिसे देखकर अनेक दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

मुख्य अतिथि दौलत सिंह बिष्ट ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय की मांग पर पुस्तकालय निर्माण हेतु 10 लाख रुपये एवं विद्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने ईमानदार पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह खत्री को विजयी बनाकर क्षेत्र एवं जिले के विकास में अहम योगदान दिया है।

इस अवसर पर ग्राम निवासी एवं जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन सिंह खत्री ने अपने फौजी भाई स्व. राजदर्शन सिंह की स्मृति में विद्यालय में 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र को 21 हजार रुपये तथा द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की, जिस पर विद्यालय परिवार ने आभार जताया।

समारोह में विद्यालय प्रबंधन द्वारा संस्थापक प्रबंधक ललिता प्रसाद लखेड़ा, मुख्य व विशिष्ट अतिथियों सहित ग्राम प्रधान बमोथ रुचि ठाकुर, भूमि दानदाता शिवराज सिंह ठाकुर व सौणी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व प्रबंधक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विद्यालय से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment