,

ग्राफिक एरा की एक और उपलब्धि — क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में भारत में 41वीं रैंक

By: Naveen Joshi

On: Thursday, November 20, 2025 4:10 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर श्रेष्ठता के नए आयाम स्थापित करते हुए अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2025 में विश्वविद्यालय ने देशभर में 41वां स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग विश्विद्यालयों के पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और सुशासन जैसे वैश्विक मानकों पर आधारित होती है। ग्राफिक एरा को प्राप्त यह रैंकिंग बताती है कि यह विश्वविद्यालय केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सतत विकास और पर्यावरणीय जागरूकता के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

गौरतलब है कि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। एनआईआरएफ रैंकिंग में देश के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में लगातार छह वर्षों से स्थान बरकरार रखते हुए इस वर्ष 48वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने दक्षिण एशिया में 138वां तथा समग्र एशिया में 523वां स्थान हासिल कर अपनी वैश्विक प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।

ग्राफिक एरा की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि विश्वविद्यालय गुणवत्ता शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों पर आधारित उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी प्रतिबद्ध है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment