, ,

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, अर्जुन बने बेस्ट फुटबॉलर ऑफ द ईयर

By: Naveen Joshi

On: Thursday, May 21, 2026 5:40 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून,  Graphic Era Global School में आयोजित एनुअल प्राइज डे समारोह में छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, खेल प्रतिभा और विभिन्न गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सीनियर कैटेगरी में यशराज पुंडीर और राधिका थापा ने बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया, जबकि अर्जुन घनशाला को बेस्ट फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया।

समारोह का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य Rajkumar Trehan ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच से ही विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।

एनुअल प्राइज डे में विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मिडिल कैटेगरी में आरव शर्मा और आराधना ठाकुरी ने बेस्ट एथलीट का खिताब जीता, जबकि जूनियर कैटेगरी में शिवाय सिंह और वंशिका सेमवाल अव्वल रहे। इंटर हाउस प्रतियोगिताओं में खुशी गोस्वामी, उत्कर्ष कठैत, अर्जुन घनशाला, ओम सिंह, वैष्णवी बी. चौबे, आद्या डिमरी, चित्रार्थ अग्रहोत्री, अनैशा नैथानी, स्वास्तिक सिंह पायल और स्वास्थी थापा ने शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट सफलता हासिल की। उत्तराखंड स्टेट राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप में राधिका थापा, जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में आद्या डिमरी तथा राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सार्थक बिष्ट और ऋद्धिमा बिष्ट को सम्मानित किया गया। अनुभवी चौधरी का चयन राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ, जबकि थांग-टा चैंपियनशिप में अबेर खान और अंकुश भंडारी ने शानदार प्रदर्शन किया।

आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अहाना धवन, तनिषा अकरम अंसारी और अंश प्रताप सिंह को छात्रवृत्ति सहित सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रस्तुत गणेश वंदना, भक्ति गीतों तथा पहाड़ी, नेपाली, गुजराती गरबा-डांडिया और बंगाली धुनुची नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment