Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

सेना के जवान व गुरूद्वारा ट्रस्ट के सेवादार बर्फ के बीच से रास्ता बनाते हुऐ श्री हेमकुण्ट साहिब की पवित्र धरती पर पहुंचें

भारतीय सेना के जवान और गुरूद्वारा ट्रस्ट के सेवादार बर्फ के बीच से रास्ता बनाते हुऐ श्री हेमकुण्ट साहिब की पवित्र धरती पर पहुंचें
हेमकुण्ट वासी गुरु गोविंद सिंह जी की अपार कृपा से भारतीय सेना एवं यात्रा को संचालित करने वाले गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादार बर्फ के बीच में से रास्ता बनाते हुए श्री हेमकुण्ट साहिब की पवित्र धरती पर पहुंच गये।
प्रभु को अरदास कर गुरुद्वारा प्रांगण के मुख्य द्वार को खोला गया ।भारतीय सेना के 35 सदस्य एवं ट्रस्ट के 15 सेवादार इस दल में शामिल हैं।
गुरुद्वारा परिसर में स्थित दरबार साहिब के कपाट 25 मई को धूम धाम से खोले जाएंगे एवं गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया जाएगा।
सेवा को समर्पित इस दल की अगली रणनीति के तहत् आधे लोग सीढ़ियों वाले रास्ते से बर्फ का कटान करेंगे और बाक़ी खचरों के आवागमन के लिए पथ से बर्फ हटायेंगे।
सेना के समर्पित जवानों ने भरोसा दिलाया कि 20 मई तक सम्पूर्ण कार्य कर लिया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

Related posts

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित प्रबंधन के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

cradmin

बीकेटीसी के नवनियुक्त सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री बदरीनाथ धाम के पश्चात श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

prabhatchingari

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी को तय होगी।

cradmin

इस वर्ष नहीं होगी नंदा देवी राजजात, बसंत पंचमी पर जारी होगा नया कार्यक्रम

cradmin

बुध प्रदोष व्रत आज, पंचांग के साथ पढ़ें सभी राशियों का हाल

cradmin

मेष–कुंभ और तुला पर मानसिक दबाव का असर

cradmin

Leave a Comment