देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शोध व नवाचार में लार्ज लैंग्वेज माॅडल्स (एलएलएम) के उपयोग पर अटल एफडीपी शुरू हो गई।
6 दिवसीय एआईसीटीई टेनिंग एण्ड लर्निंग (अटल) एफडीपी में यूनिवर्सिटी आफ एडिलेड, आस्ट्रेलिया, सैमसंग रिसर्च एण्ड डेवलपमेण्ट, सोनी रिसर्च इण्डिया, रेड हैट, आईआईटी मण्डी, आईआईटी धनबाद, आईआईटी इन्दौर, एनआईटी कुरूक्षेत्र, मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी भोपाल व इंस्टीट्यूट आॅफ नेशनल इम्पोर्टेंस के विशेषज्ञ शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण देंगे। एफडीपी के पहले दिन आज हांगकांग पाॅलीटेकनीक यूनिवर्सिटी की डा. दिव्या सक्सेना ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को मल्टी माॅडल लार्ज लैंग्वेज माॅडल्स (एमएलएलएम) का प्रशिक्षण दिया।
राष्ट्रीय स्तर की इस एफडीपी में उत्तराखण्ड, तमिलनाडू, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, आसाम, झारखण्ड और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं। अटल फैकल्टी डेवलपमेण्ट प्रोग्राम का आयोजन डिपार्टमेण्ड आॅफ कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग ने किया। समन्वयक डा. अरूण चैहन, सह समन्वयक गरिमा शर्मा व शिक्षक-शिक्षिकाएं आनलाइन माध्यम से एफडीपी में मौजूद रहे।
ग्राफिक एरा में एलएलएम पर अटल एफडीपी शुरू
By: prabhatchingari
On: Monday, February 17, 2025 8:03 PM
---Advertisement---





