Advertisement

एनआईईपीवीडी में हिंदी पखवाड़ा: मातृत्व और तकनीक के संगम से सजी ऑडियो पुस्तकें*

By: Naveen Joshi

On: Monday, September 29, 2025 8:17 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून : राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) देहरादून ने 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया। इस दौरान संस्थान की टॉकिंग बुक यूनिट और कम्युनिटी रेडियो 91.2 एनआईवीएच हैलो दून ने विविध कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया

इस अवसर पर संस्थान ने एआई आधारित ऑडियो कहानी पुस्तकें तैयार कीं, जिनमें दृष्टिबाधित बच्चों की माताओं की आवाज़ को क्लोन कर कहानियाँ बनाई गईं। इन ऑडियो पुस्तकों में मां की आवाज़ और ममता की गर्माहट को शामिल किया गया है, जिससे बच्चों को सुनते समय मातृत्व का स्नेह और निकटता का अनुभव होता है।

 

हिंदी पखवाड़े के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान और साइटसेवर्स इंडिया के सहयोग से “समावेशी कार्यशैली रेसिपी एक्सप्रेस” पुस्तक के हिंदी और गुजराती संस्करण का विमोचन किया। यह पुस्तक नीति निर्माताओं, प्रशासकों और शिक्षकों के लिए एक नवाचारी व व्यावहारिक मार्गदर्शिका के रूप में तैयार की गई है।

– ब्रेल प्रेस द्वारा 23415 पुस्तकें हिंदी में छापी गईं

– 2641500 पृष्ठ छापे गए

– “समावेशी कार्यशैली रेसिपी एक्सप्रेस” पुस्तक का विमोचन

 

एनआईईपीवीडी का यह अभिनव कदम हिंदी भाषा के प्रचार, तकनीक के उपयोग और मातृत्व की अनमोल संवेदना को जोड़ते हुए साहित्य और समाज दोनों को समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध हो रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment