---Advertisement---

उत्तराखंड के नीती घाटी में टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के होने लगे दर्शन

By: prabhatchingari

On: Wednesday, December 11, 2024 10:09 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

*नीती घाटी की टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के शिवलिंग का आकार उभरने लगा*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भारत-चीन सीमा पर स्थित नीती घाटी की टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन होने लगे हैं। यहां बाबा बर्फानी की गुफा में बर्फ से शिवलिंग का आकार उभरने लगा है। जिसके दर्शनों के लिए यहां लगातार शीतकाल में भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने लगी है, यहां टिम्मरसैंण महादेव की गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुगण यहां पहुंच रहे हैं।
जोशीमठ-मलारी हाईवे पर नीती गांव के समीप तीन किलोमीटर की पैदल दूरी पर टिम्मरसैंण गुफा स्थित है और यहां दिसंबर से मार्च माह तक गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन होते हैं। यहां बाबा बर्फानी बड़े शिवलिंग के आकार में उभरते हैं।
इस सीजन की पहली बर्फबारी के बाद अब नीति घाटी में मौसम और खुश गवार बना हुआ है लिहाजा काफी तादाद में पर्यटक नीति गमशाली पहुंच रहे हैं, वहीं बर्फबारी के बाद मौसम साफ होने के बाद नीती घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां कई झरने नाले जमकर बर्फ में तब्दील हो गए हैं। टिम्मरसैंण गुफा में भी बाबा बर्फानी अपने प्राकृतिक स्वरूप में दिखने लगे हैं। औली से नीति टिम्मर सेन महादेव गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पहुंचे पर्यटकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा की यहां पहुंच कर उन्हे सच में आध्यात्मिक शांति की जो अनुभूति हुई है वो शब्दो में बयां नही हो सकती है,PAC एडवेंचर औली द्वारा चलाए जा रहे विंटर 4×4 नीति घाटी अभियान के तहत यहां अब बड़ी संख्या में इस विंटर सीजन में पर्यटकों का आवागमन होने लगा है, पर्यटक यहां दो से तीन रात नीति घाटी की ठंडी सर्द वादियों में घूम रहे हैं और इसे मिनी स्पिती वैली नाम दे रहे हैं

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment