---Advertisement---

चमत्कार के नाम पर ठगी करने वाले बाबा बेनकाब

By: Naveen Joshi

On: Friday, September 19, 2025 8:12 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून। दून पुलिस ने “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए ऐसे दो फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है, जो खुद को चमत्कारी बताकर लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य उन व्यक्तियों पर नकेल कसना है, जो तंत्र-मंत्र और दैवीय शक्तियों का झांसा देकर भोली-भाली जनता से ठगी कर रहे हैं।

 

पुलिस के अनुसार, कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर घूम रहे ये दोनों छद्मवेशी बाबा खुद को देवता का अवतार बताते हुए बीमारियों को दूर करने और समस्याओं का समाधान करने का दावा कर रहे थे। मौके पर तैनात पुलिस टीम ने दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया।

 

1. रामप्रकाश, पुत्र  कोमल सिंह, निवासी ग्राम सलेमपुर, जिला हाथरस (उ.प्र.), उम्र 42 वर्ष।

2. बाबा बबली सिंह, पुत्र  बहादुर सिंह, निवासी केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 48 वर्ष।

दोनों के खिलाफ थाना डोईवाला में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के छद्म-भेषधारी लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment