देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देहरादून जनपद के लिए 1 और 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने जनपद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि ऑरेंज अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। नदी-नालों, गधेरों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, किसी भी आपदा या आकस्मिक घटना की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की गई है।









