Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया

देहरादून। करवा चौथ का पर्व 20 अक्तूबर को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाने वाला करवा चौथ पर्व हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है।

करवाचौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है।

व्रत के दौरान करवा माता, भगवान गणेश और चंद्रमा की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस साल करवा चौथ पर भी भद्रा का साया रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ.सुशांतराज के मुताबिक, शास्त्र में भद्रा को शुभ माना गया है। कहा जाता है कि भद्रा शुभ कार्यों में बाधा उत्पन्न करती है।

इस वर्ष करवा चौथ पर 20 अक्तूबर को 21 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ समय शाम 5:46 बजे से शुरू हो रहा है। यह शुभ मुहूर्त शाम 7:02 तक रहेगी।

करवा चौथ के दिन भद्रा सुबह 06:24 से 06:46 तक रहती है। करवा चौथ व्रत की शुरुआत भद्रा काल शुरू होने से पूर्व ही हो जाएगी। ऐसे में व्रती सूर्योदय से पहले स्नान कर व्रत का संकल्प ले लें।

Related posts

स्पिक मैके स्टेट कन्वेंशन 1 से 3 सितंबर को यूनिसन वर्ल्ड स्कूल में होगा आयोजित

prabhatchingari

हजारा बुणजाई बिरादरी ने लोहड़ी महोत्सव की तैयारियों को लेकर की बैठक

cradmin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरी विशाल के दर्शन, पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि कामना की

prabhatchingari

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिज़ाइन के छात्रों ने जागेश्वर के ऐतिहासिक शहर के अन्वेषण कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया

prabhatchingari

बद्रीनाथ में मास्टर प्लान से प्रभावितों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन*

prabhatchingari

भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व रुक्मणि विवाह सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर

prabhatchingari

Leave a Comment