---Advertisement---

धर्म के मंच से समाज सुधार की पहल, नारी शक्ति और नशा मुक्ति पर होगी भागवत कथा

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, March 31, 2026 8:29 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। धर्म, सामाजिक जागरूकता और जनसंदेश को एक मंच पर लाने वाला श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव इस वर्ष भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। श्रीमद् भागवत सेवा जन कल्याण समिति द्वारा विगत कई वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही इस कथा का आयोजन इस बार 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 2 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके पश्चात 3 अप्रैल से कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। कथा का वाचन प्रख्यात कथावाचक आचार्य पवन नंदन जी महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक किया जाएगा।

समिति पदाधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति का सम्मान करना, समाज में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा जाति-धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक एकता को मजबूत करना है। साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश भी कथा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन में महिलाओं की सक्रिय और प्रमुख भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कथा का समापन 9 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

प्रेस वार्ता के दौरान समिति के संरक्षक विनोद राई, अध्यक्ष प्रेम सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, महामंत्री नवीन जोशी, मालती राई, डी.एस. फर्त्याल, के.एन. लोहानी, बृज किशोर यादव तथा दीपक गोसाईं , सुनील रावत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment