Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीमनोरंजन

लोक संस्कृति से सराबोर भिटौली कार्यक्रम, बच्चों और कलाकारों ने जीता दिल

देहरादून, कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, शिवालिक रेंज, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की माजरा शाखा, देहरादून द्वारा भिटौली कार्यक्रम   का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं कुमाऊँनी गणेश वंदना की मनोहारी प्रस्तुति के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन कार्यकारिणी के मुख्य संरक्षक, वरिष्ठ संरक्षक एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत “फूलदेई छम्मा देई” कार्यक्रम ने पारंपरिक संस्कृति की मधुर झलक प्रस्तुत की। पहाड़ी संगम ग्रुप द्वारा “कोरी काकड़ बनायो रैता”, गुरुद्वारा ग्रुप द्वारा “त्वै देवी फूल चंढूंला”, टर्नर रोड ग्रुप द्वारा “कै फूला सजन का फूला” तथा सी-23 टीम द्वारा “हिट शीला घूम आली गरुड़ ला” की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतिभा पाठक एवं विशिष्ट अतिथि ममता पंत, रमेश चंद्र खंतवाल और जितेंद्र लिगवाल ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया तथा आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति को जीवित रखने और नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
इस अवसर पर माजरा शाखा के मुख्य संरक्षक तारा चंद, वरिष्ठ संरक्षक डी. के. पाण्डेय, मुख्य सलाहकार धर्मानंद जोशी, सचिव नवीन चन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष टी. आर. जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी. एस. पंत, उपाध्यक्ष हेमा परिहार एवं योगेश पांडे, पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव उमा पाटनी, सह सचिव अनिल शाह, डी. एस. पपोला, पुष्कर सामंत, अशोक परिहार, किशन भैसोड़ा, पी. पी. सिंह, प्रेमा तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्साह, उल्लास एवं सांस्कृतिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

Related posts

महाराज ने की भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

cradmin

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पंतनगर में आयोजित सखी उत्सव में 1 हजार से अधिक सखियों ने की भागीदारी

prabhatchingari

सघन चेकिंग में पकड़ा गया शातिर वाहन चोर, दो बाइक बरामद

cradmin

चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों के साथ अभद्रता करने वाले युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

prabhatchingari

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वार्षिक महोत्सव ‘जेनेसिस 2025’ का जोरदार शुभारंभ

prabhatchingari

माइंस, स्मेल्टर और गांवों में व्यापक जागरूकता अभियान में कर्मचारी, वाहनचालक और स्थानीय नागरिक हुए शामिल।

cradmin

Leave a Comment