Advertisement

अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, दुकान और रेस्टोरेंट से शराब की खेप बरामद

By: Naveen Joshi

On: Thursday, June 25, 2026 7:40 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने गुरुवार को दो स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती प्रेरणा बिष्ट एवं आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने सबसे पहले मानसी पुलिया क्षेत्र स्थित पंकज जोशी की दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से 51 पाउच माल्टा देशी शराब, 5 क्वार्टर आईबी व्हिस्की, 4 क्वार्टर एमसीडी व्हिस्की तथा 2 क्वार्टर रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद की गई।
इसके बाद टीम ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए नकरोंदा स्थित मुकेश पावर के होम स्टे एवं रेस्टोरेंट में छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से 34 पाउच माल्टा देशी शराब, 15 क्वार्टर आईबी व्हिस्की तथा 6 क्वार्टर रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद हुई।
आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बरामद शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment